News UpdatePoliticsUttarakhand

छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की शानदार जीत पर एनएसयूआई के नेताओं को दी बधाई

देहरादून।  पौड़ी गढ़वाल में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की शानदार जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने एनएसयूआई के नेताओं को बधाई दी है । उन्होंने पौड़ी के छात्रों का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने भाजपा के बढ़ते कुशासन के खिलाफ गढ़वाल की वादियों में आवाज बुलंद की है ।
     दोनों नेताओं ने कहा है कि देश का नौजवान भाजपा के राज में बढ़ती बेरोजगारी भ्रष्टाचार कदाचार से त्रस्त है और देश में जहां भी चुनाव होंगे ,नौजवान पर चढ़कर भाजपाई कुशासन को उखाड़ फेंकेगा। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कांग्रेश की भारत जोड़ो यात्रा अपने पूरे परवान पर है और 19 नवंबर को स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गढ़वाल समेत राज्य के तमाम कोनो मैं हजारों कांग्रेसजन उत्साह से यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Back to top button