News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

मास्क न पहनने पर 235 लोगों के चालान किए

देहरादून। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 235 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न स्थानों में अधिकृत 10 मोबाईल वैन के माध्यम से 114  क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन क्षेत्रों में 55 ली0 दूध विक्रय किया गया।
विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 236 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारेंनटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 248 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किये जाने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 299  व्यक्ति गये। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्यों के अन्तर्गत आतिथि तक 2299 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 29549 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा कन्ट्रोलरूम में 35 काल प्राप्त हुई, जिनमें सभी काॅल पास हेतु प्राप्त हुई।

Related Articles

Back to top button