News UpdateUttarakhand

मानव अधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष मधुसूदन आर्य ने सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून। मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन आर्य ने इरा गुप्ता को नगर अध्यक्ष शिवालिक नगर, ममता मेहता को नगर सचिव शिवालिक नगर तथा मयंक चैहान को विद्यार्थी प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष हरिद्वार नियुक्त किया है। मानव अधिकार संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मधुसूदन आर्य ने बताया कि अगर स्थिति सामान्य रही तो 20 सितंबर को स्थापना दिवस मनाए जाने की योजना है, जिसमे नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी एवं उद्योगपति प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जगदीश लाल पाहवा, तोष जैन, बलराम सिंह, अध्यक्ष बिजनौरी सभा, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री कमला जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विशाल गर्ग, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ पंकज कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उद्योग नरेश जैनर, प्रांतीय सचिव हेमंत सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष सुनीता जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष रत्नेश गौतम, नगर अध्यक्ष रेखा नेगी कनखल, राष्ट्रीय महामंत्री राम गोपाल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर गोयल, डॉक्टर सुशीला श्रीवास्तव, डीके पांडे, कमला अग्रवाल, नानक चंद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर्य प्रवीण वैदिक तथा अनेक पदाधिकारियों की मोबाइल पर हुयी वार्ता के अनुसार सहमति से किया गया है।

Related Articles

Back to top button