News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

राज्य में कोरोना महामारी से संबंधित जानकारी से केंद्रीय नेताओं को अवगत कराया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अहमद पटेल तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोविड-19 कन्ट्रोल रूम प्रभारी राजीव सातव से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी जानकारी साझा की। वीडियो कान्फ्रंेसिंग में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।
प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड में कोरोना की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए लाॅक डाउन के चलते लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी साझा करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में कांग्रेसजनों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता की भी जानकारी भी साझा की। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि वीडियो कान्फ्रंेसिंग में सभी प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा अपने-अपने राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति से अवगत कराया तथा बचाव के उपाय साझा करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा गरीब, मजदूर, श्रमिक वर्ग की सहायता के लिए आगे आने का निश्चय दोहराया।

Related Articles

Back to top button