Politics

बंगाल में भाजपा के विजय जुलूस निकालने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाई रोक

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा के सभी तरह के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया। यही नहीं, राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र के साथ पूरे पुलिस महकमा को विजय जुलूस की इजाजत नहीं देने और इस पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी जारी कर दिया। इसकी जानकारी खुद ममता बनर्जी ने दी। ममता बनर्जी गुरुवार को उत्तर 24 परगना जिले के निमता स्थित पार्टी नेता निर्मल कुंडू के घर पहुंची थीं, जिनकी गत चार जून को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मुख्यमंत्री के साथ ही सीआइडी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। ममता ने कुंडू के परिजनों से मुलाकात करने के बाद कहा, भाजपा ने पैसों के बल पर 18 सीटें जीती हैं। भाजपा बंगाल की सत्ता पर काबिज नहीं हुई है, जो चुनाव परिणाम निकलने के 14 दिन बीत जाने के बाद भी विजय जुलूस निकाल रही है। उन्होंने कहा कि मनाही के बावजूद कहीं विजय जुलूस निकाला गया और हिंसा हुई तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button