News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

सीडीओ ने किया प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण

टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामी बंसल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत स्थान चंबा एवं बादशाहीथौल में संचालित 3 प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा छात्रों की उपस्थिति पंजिका एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। छात्रों की उपस्थिति, लॉजिस्टिक एवं अन्य सुविधाएं संतोषजनक न पाये जाने पर उन्हांेने संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट एवं प्रभावी प्रशिक्षण पर अधिक से अधिक जोर देने को भी कहा गया।

Related Articles

Back to top button