News UpdateUttarakhand

डॉक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के सोना विहार कॉलोनी में एक डॉक्टर के साथ तीन सगे भाइयों ने मारपीट कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने नामजद तीनों भाइयों के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है।
नीटू पाल पुत्र बालाराम, निवासी बोंगला ने कहा कि वह 24 जुलाई को सोना विहार कॉलोनी में एक मरीज के बुलावे पर उसकी मां का इलाज करने गए थे। इस दौरान वहां पर मौजूद तीन भाइयों ने उनके साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जेब से उनका फोन निकालकर तोड़ दिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जनेश्वर, जोगिंदर और नरेश पुत्रगण राम सिंह, निवासी बोंगला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button