News UpdateUttarakhand

दहेज के लिए उत्पीड़न करने के मामले में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि तीन माह पहले उसका विवाह अमित जोशी निवासी अरुण विहार सेक्टर-29 नोएडा के साथ हुआ था। विवाह के बाद ससुराल पहुंचते ही पति और सास सलोचना, ननंद गीता, नीता ने कम दहेज लाने के ताने देने शुरू कर दिए। इसके बाद लगातार दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। तलाक की धमकी देते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि विवाहिता का भाई, जीजा उसे लेने ससुराल पहुंचे। उनके साथ उसे भेजने से मना कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। ज्वालापुर के कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button