Politics

क्रोशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिया सबसे बड़ा सम्मान

जगरेब। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को क्रोशिया का ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ किंग तोमिस्लाव विद सैश एंड ग्रैंड स्टार’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार क्रोशिया के राष्ट्रपति ने दिया। राष्ट्रपति कोविंद को यह सम्मान भारत और क्रोशिया के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने में अहम योगदान के लिए दिया गया। कोविंद ने इस सम्मान के लिए क्रोशिया के राष्ट्रपति का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि रामनाथ कोविंद क्रोशिया जाने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति हैं।

Related Articles

Back to top button