News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

कार मंदाकिनी में गिरी, दो लोगों की मौत, एक लापता, एक घायल

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बुधवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अचानक अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही वाहन चालक अभी लापता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह रुद्रप्रयाग से नारी-खतेणा गांव के लिए निकली एक स्कार्पियो गाड़ी गौरीकुंड मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर लगभग 200 मीटर आगे दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसा होते ही मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वाहन और चालक का कोई पता नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान चलाया। लेकिन तब तक मीनाक्षी सजवाण और अलका असवाल की मौत हो गई थी। वहीं,  अर्जुन सिंह घायल था। चालक राकेश सिंह अभी भी लापता है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के दो घंटे बाद रेस्क्यू शुरू करने पर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर सरकारी तंत्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि अगर समय पर रेस्क्यू होता तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी।

Related Articles

Back to top button