News UpdateUttarakhand

कार हुई हादसे का शिकार, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

श्रीनगर। शहर से पांच किलोमीटर दूर डैम कॉलोनी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कार चालक का ध्यान भटकने के कारण ये हादसा हुआ। घायल तीनों लोग श्रीनगर के ही रहने वाले थे और घूमने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी कार सड़क से 25 मीटर नीचे जा गिरी। वहीं हादसे में कार सवार बासु निवासी गुरुद्वारा रोड श्रीनगर, जानी धारीवाल मैनेजर साकुम्बरी मोटर्स और ड्राइवर घायल हुए हैं। श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि फिलहाल तीनों घायलों का इलाज बेस अस्पताल में चल रहा है। साथ ही पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिन पौड़ी कोटद्वार रोड पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय लोग हॉस्पिटल ले गए थे।

Related Articles

Back to top button