Uttarakhand

कैन्ट विधान सभा के अन्तर्गत विभिन्न नदी, नालों की सफाई हेतु दिनेश रावत ने मेयर को दिया ज्ञापन

देहरादून। भाजपा नेता दिनेश रावत ने आज मेयर सुनील उनियाल गामा जी को कैन्ट विधान सभा के अन्तर्गत विभिन्न नदी, नालों की सफाई हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मेयर से निवेदन किया कि चूंकि अब बरसातें शुरू होने वाली हैं और कैंट क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले नाले इत्यादि चैक हो रखे हैं जिस कारण बरसात का पानी सड़कों पर बहेगा और जगह जगह जमा हो जायेगा। उन्होंने लिखा कि जैसे बिन्दाल नदी, इन्दिरा नगर, शास्त्री नगर नाला अनुराग से तथा देवसुमननगर नाला, आई0एस0बी0टी0 सम्पर्क वाली रोड़ का नाला, कौलागढ़ रोड़ पर एवं जी0एम0एस0, गोविंदगढ रोड़ वाले नाले आदि की सफाई करवाना नितांत आवश्यकता है। जिसका मेयर सुनील उनियाल गामा ने संज्ञान लिया और जल्द ही उनके द्वारा वर्णित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश रावत के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे।

Related Articles

Back to top button