News UpdateUttarakhand

शासन के आदेश विभागाध्यक्ष तक नहीं पहुंच रहे, कैसे होगी कार्मिकों की डीपीसीः मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के कार्मिकों की डीपीसी कराने को एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है, लेकिन विभागाध्यक्ष कार्यालय  सिंचाई विभाग ने उक्त आदेश से पल्ला झाड़ लिया है द्य ’अधिकारियों का कहना है कि शासन द्वारा डीपीसी मामले के कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।’ उक्त के चलते कार्मिकों की पदोन्नति कैसे होगी, बहुत ही गंभीर विषय है। नेगी ने कहा कि 18 अक्टूबर 2021 को सरकार द्वारा समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव इत्यादि को 15 सितंबर 2021 तक पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न कराते हुए प्रगति सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें 30 जुलाई 21 तक प्रत्येक सेवा संवर्ग के पदोन्नति के रिक्त पदों के सापेक्ष डीपीसी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश थेद्य  उक्त मामले में ढिलाई बरतने पर मुख्य सचिव द्वारा डीपीसी मामले में शिथिलता बरतते हुए समस्त विभागाध्यक्षों तक को पुनः 9 दिसंबर 2021 को पत्र जारी कर कठोर निर्देश दिए गए थे, लेकिन सिंचाई विभाग इससे बेखबर है।

Related Articles

Back to top button