News UpdateUttarakhand

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छावनी अस्पताल में कोविड टीकाकरण का किया शुभारम्भ

देहरादून। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित छावनी अस्पताल में सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया। अब इस अस्पताल को कोविडशिल्ड वेक्सीन लगाये जाने के लिए आमजन के लिए खोला गया है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी द्वारा कैंट बोर्ड के अधिकारियों तथा निवर्तमान सभासदों के साथ अस्पताल द्वारा आम नागरिकों को दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस टीकाकरण अभियान का प्रारम्भ पूर्व छावनी परिशद उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद के टीकाकरण से की गई। मंत्री द्वारा टीकाकरण लाभार्थियों को कोविड टीकारण उपरांत प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी तनु जैन, देवेन्द्र पाल सिंह, प्रभा शाह, राज भट्ट, मेघा भट्ट, रेखा थापा, दुर्गा कश्यप, अंकिता प्रधान, शालू थापा, मनोज क्षेत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित जोशी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button