Uttarakhand

सी0ए0ए0 के समर्थन में विधायक गणेश जोशी ने निकाली रैली

देहरादून। आज मसूरी विधायक गणेश जोशी जी के नेतृत्व में सी0ए0ए0 के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर विधायक गणेश जोशी के सुर में सुर मिलाया और सी0ए0ए0 का समर्थन कर रैली को सफल बनाया। उक्त रैली तिरंगा यात्रा का प्रारम्भ निकट आर0टी0ओ0 ओफिस राजपुर रोड़ से किया गया व हाथीबड़कला कैंट तक रैली को ले जाया गया। उक्त रैली में बी0जे0पी0 कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनमानस ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त रैली के मौके पर पूछे जाने पर विधायक गणेश जोशी जी ने बताया कि सी0ए0ए0 को लेकर कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है लेकिन अब जब हमको जनता का समर्थन मिल रहा है जो कि इस बात का प्रतीक है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जो भी फैसला लिया है वह देशहित में है। अभी हाल ही में राम मंदिर का मसला सुलझा तो कुछ नहीं हुआ, तीन तलाक का मुद्दा सुलझा तो कुछ नहीं हुआ, कश्मीर का मुद्दा सुलझा तो कुछ नहीं हुआ शायद इसी बात का बदला लेने के लिये विपक्ष ने सी0ए0ए0 को लेकर जनता के बीच भ्रमजाल बिछाया जो कि अब जनता ने उनको सिरे से नकार दिया है। उक्त रैली में बी0जे0पी0 प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, महिला मंडल की अध्यक्षा-श्रीमति पुष्पा बिष्ट, जितेन्द्रसिंह, देवसुमन मण्डल, दुर्गामल्ल मण्डल, पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग, ज्योति कोटिया, उमा राणा, रमा जोशी इत्यादि के अलावा आम जनता के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button