उत्तरप्रदेश

ब्रजेश ठाकुर की करीबी मधु के नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार होने की चर्चा

मुजफ्फरपुर। बालिका गृह कांड के आरोपित ब्रजेश ठाकुर की करीबी मधु के नेपाल के वीरगंज से गिरफ्तार होने की चर्चा है। वह वहां के एक होटल में पहचान छिपाकर रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, सीबीआइ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। खुफिया विभाग के सूत्रों की मानें तो मधु को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। बालिका गृह यौन हिंसा, स्वाधार सेल्टर होम सहित इससे जुड़े कई मामलों में मधु की तलाश थी। उसके पास आरोपित ब्रजेश से लेकर उसके फंड आवंटन, स्वाधार सेल्टर होम से गायब हुई 11 महिलाएं एवं चार बच्चों की भी पूरी जानकारी होने की बात कही जा रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए सीबीआइ मुजफ्फरपुर रेडलाइट के अलावा मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। इस बीच उसके नेपाल के एक होटल में छिप कर रहने की बात सामने आई।

Related Articles

Back to top button