News UpdateUttarakhand

तुलाज ने की छात्र-शिक्षक क्रिकेट मैच की मेजबानी

देहरादून। गांधी जयंती के अवसर पर तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीसीसीआई-एनसीए के कोच और पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी संजीव जखमोला मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। छात्रों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 244 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जिसका शिक्षकों ने डट कर सामना करा। हालांकि छात्रों ने दूसरी टीम के सभी विकेट 177 रन पर गिरा दिए।
छात्रों की टीम ने 67 रन से मैच जीत लिया। मिहिर मनोहर ने नॉट आउट 143 रन बनाकर सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया और मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल कर लिया। सर्वश्रेष्ठ फील्डर का खिताब आर्यन सिंह को दिया गया जो टीम के कप्तान भी थे, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आदित्य राज ने हासिल किया। मुख्य अतिथि संजीव जखमोला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने छात्रों के साथ कुछ मूल्यवान टिप्स भी साझा किए, जो उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने में मदद करेंगे। स्कूल के निदेशक रौनक जैन और प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने विजेताओं और स्कूल के खेल विभाग को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button