News UpdateUttarakhand

कांवड़ियों को हैंड सेनेटाइजर, मास्क व दवाइयां वितरित की

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष जैन के साथ कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिवभक्त कांवड़ियों को निशुल्क हैंड सेनेटाइजर, मास्क और दवाइयां वितरित की। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक श्रावण मास में भगवान शिव के गण कांवड़िए शिव स्वरूप भेष में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल भरकर ले जाते है। लंबी दूरी तय कर गर्मी और बरसात के बीच मन में आस्था लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। कहा कि जगह-जगह लंगर इत्यादि लगाकर अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए। इस दौरान मोनिका जैन ने शिवभक्त कांवड़ियों से गंगा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। मौके पर अरिहन्त जैन, सीबी गुप्ता, अमित वालिया, राजेश शर्मा, सोनू, धर्म सिंह, मुकेश, सागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button