News UpdateUttarakhand

आरएसएस के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी (माधवराव सदाशिवराव गोवलकर जी) की पुण्यतिथि पर देहरादून में महानगर विद्यार्थी कार्यकारिणी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।’
जन कल्याण न्यास देहरादून एवं बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में महानगर विद्यार्थी कार्यकारिणी (उत्तरी देहरादून महानगर) द्वारा संघ के द्वितीय सरसंघचालक
गुरुजी की पुण्यतिथि और पर्यावरण दिवस के अवसर पर नारायण मुनि सरस्वती शिशु मंदिर, राजपुर रोड़ देहरादून में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका उद्धघाटन संजय (प्रान्त सह प्रचार प्रमुख) ने किया। जिसमें चन्द्रगुप्त जी (महानगर संघचालक), भानु जी (महानगर सह कार्यवाह), जितेंद्र जी (महानगर विद्यार्थी प्रचारक), विजय जी (भाग कार्यवाह), मनीष जी (महानगर विद्यार्थी प्रमुख) व प्रशांत जी के साथ गंभीर जी, गोविंद जी, प्रदीप जी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में आईएमए ब्लड बैंक की मेडिकल टीम में डॉ. स्वाति, संजय रावत के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button