News UpdateUttarakhand

सीएम का मंत्री आर्य के घर जाना भाजपा का आपसी प्रेमभाव, कोई सियासत नहीः बंशीधर

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर क्या पहुंचे, तो इसके बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के घर जाकर काफी देर तक बातचीत पर कयासों का बाजार गर्म है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के यशपाल आर्य से घर जाकर मुलाकात करने को मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ा कभी छोटे के यहां जाते हैं तो छोटे का सम्मान बढ़ता है। कभी छोटा भी बड़े के यहां जाता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक परिवार की तरह है। बंशीधर भगत ने कहा कि इसमें कोई सियासत करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यशपाल आर्य के घर क्या पहुंच गए पूरे प्रदेश में बवंडर मच गया। ऐसे में कल कोई मुख्यमंत्री उनके घर भी नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक दूसरे को सम्मान देने की परंपरा रही है। सम्मान के तहत ही मुख्यमंत्री यशपाल आर्य के घर गए थे। बता दें कि बंशीधर भगत आज हल्द्वानी में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। जहां उन्होंने द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में बेहतर काम करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button