News UpdateUttarakhand

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व राज्यपाल कोश्यारी का भव्य स्वागत

नैनीताल। पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पूर्व छात्र अध्यक्ष मोहित रौतेला के निवास चलनीछीना पहुंचने पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा भगत सिंह कोश्यारी स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कोश्यारी ने कहा अपनी जमीन किसी भी बाहरी व्यक्तियों को ना बेचें और ना ही इन खेतों को बंजर रखें।इसमें किसी ना किसी चीज की खेती करें जो खेती यहां ज्यादा मात्रा में होती हो और लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने में अपना सहयोग करें और कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही है जन-कल्याणकारी योजनाओं का सभी लाभ लें और सभी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी। इस दौरान भाजपा जागेश्वर के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, खीम रौतेला, गोविंद रौतेला, पूरन सिंह, मोहन रौतेला, कुंदन रौतेला, हरीश जोशी, विनोद मेहरा, प्रकाश मेहरा, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, चारु जोशी, विजय शिराड़ी, प्रताप गैड़ा, नारायण सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button