News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के पिताजी आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री भगत ने कहा कि स्व. श्री बिष्ट सरकारी सेवा से निवृत होने के पश्चात निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। श्री भगत ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री मधु भट्ट, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कोस्तुभा नंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी मनबीर चैहान, सोशल मीडिया सह प्रभारी शेखर वर्मा, राजीव तलवार आदि ने भी स्व. बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना जताई है।
————————————————

Related Articles

Back to top button