News UpdatePoliticsUttarakhandसिटी अपडेट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक जोशी को मोदी स्तुति प्रकरण जैसे मामलों से बचने की सलाह दी

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने आज विधायक गणेश जोशी को अपने आवास पर बुलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्तुति प्रकरण की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने विधायक श्री जोशी से प्रकरण की विस्तृत जानकारी ली और ऐसे मामलों से बचने की सलाह दी। श्री भगत ने कहा कि व्यक्ति पूजा व्यक्ति व व्यक्ति विशेष की स्तुति भाजपा की कार्य संस्कृति नहीं है। भाजपा विचार, नीतियों व सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि श्री मोदी वैश्विक नेता हैं। बड़ी तादाद में लोग उनकी कार्यशैली व विचारों को पसंद करते हैं और उनके अनन्य प्रशंसक हैं। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों द्वारा यदि श्री मोदी के सम्मान में कुछ लिखा जाता है, तो उन्हें रोका भी नहीं जा सकता है। उन्होंने इस मुद्दे को तूल देने के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की और कहा कि कांग्रेस को अपनी नकारात्मक सोच को छोड़ देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button