News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तराखंड की ओर से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रशिक्षण वर्ग के सदस्य सुरेंद्र सिंह चैहान द्वारा चकराता, विकासनगर क्षेत्र के कोरोना वाॅरियरों डॉक्टर, पुलिसकर्मी व आर्मी के लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन लोगों द्वारा इस कठित परिस्थिति में बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए डाक्टर, पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य कोरोना योद्धा अपनी जान की परवाह किए बगैर काम कर रहे हैं। इस अवसर पर गोविंद सिंह सियाणा दसोऊ, डाक्टर प्रदीप चैहान, डा. हिमाद्री, डा. रावत, डाक्टर केएस चैहान, डाक्टर के शर्मा, डा. नरेंद्र चैहान, डा. धनिक, डाक्टर डूंगरियआॅल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button