News UpdateUttarakhand

भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

देहरादून। महानगर महिला मोर्चा द्वारा मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल के बच्चों के साथ रैली निकालकर स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों को यह संदेश दिया कि स्वच्छता ही सेवा है। गंदगी जान लेवा है। इस प्रकार के नारे लगाते हुए बच्चे बड़े उत्साह के साथ रैली में प्रतिभाग कर रहे थे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो मुहिम शुरू की गई थी वह अब साकार होती हुई नजर आ रही है और लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button