News UpdatePoliticsUttarakhand

पीएम मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की बैठक

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 दिसंबर को देहरादून आगमन के निमित्त प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित हरिद्वार, देहरादून जिले में महानगर की महिला मोर्चा की प्रदेश जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़ ने किया और प्रदेश के अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा हमेशा से हमारा प्रयास रहा जब जब हम लोग सत्ता में आए महिलाओं को केंद्र बिंदु मानक कर कार्य किया जाए। हमारी पार्टी है जो संगठन में महिलाओं को विशेष रूप से आदर देती है।
इस बार हम लोगों ने तय किया है कि इस बार 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाओं को दिया जाएगा और राज्य के अंतर कार्यक्रमों जब हम देखते हैं तो महिलाओं की संख्या पर अक्सर हमारे बड़े नेता जब बाहर से आते हैं तो हमेशा चर्चा करते हैं कि सबसे ज्यादा संगठनात्मक यदि भारतीय जनता पार्टी में कोई कार्यक्रम होता है तो महिलाओं की संख्या बढ़-चढ़कर रहती है।
इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों माताओं को भी मोदी जी की रैली आमंत्रित किया साथ ही उन्होंने चुनाव की दृष्टि से भी कहा हमने हमेशा से योजना संरचना प्लानिंग बनाई थी उस माध्यम से  हमने चार-पांच महीने पहले काम शुरू कर दिया था और दिसंबर तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए थे कि उन सब कार्यक्रमों में बड़ा महत्वपूर्ण भागीदारी महिलाओं की रही। जब हम लोग विधानसभा के चुनाव लड़ाते थे, तो विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए विधानसभा के प्रभारी बनाना, संयोजक बनाना, विधानसभा के कार्यों को लेकर चुनाव कार्य प्रसारित करना यह सब कार्य बना कर भेजते थे लेकिन महिलाओं की भागीदारी फिर भी 20 से 22 परसेंट ही होती थी, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि 70 विधानसभा सीटों में प्रत्येक विधानसभा सीट में एक महिला सहप्रभारी राज्य में हमने में घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button