News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

वर्चुअल बैठक कर भाजपा ने बनाए मंडलवार प्रभारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर ने पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक में पार्टी द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा कार्यों एवं राजनीतिक कार्यों हेतु मंडलवार प्रभारियों को मनोनीत किया।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा की है कि सभी प्रभारी सक्रिय कार्य करते हुए ना सिर्फ पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाएंगे बल्कि नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। अध्यक्ष के अनुसार शिवालिक नगर मंडल में रतन सिंह चैहान श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में हरीश कोहली पंडित दीनदयाल नगर मंडल में आशीष नागरथ धर्मपुर नगर मंडल में तृप्ता जाटव प्रेम नगर कावली मंडल में सुनील शर्मा जनरल महादेव सिंह नगर मंडल में ब्रजलेश गुप्ता अंबेडकर नगर मंडल में सत्येंद्र सिंह नेगी करणपुर नगर मंडल में रतन सिंह चैहान श्रीदेव सुमन नगर मंडल में आनंद सागर गिरि शहीद दुर्गा मल्ल नगर मंडल में रूद्रेश शर्मा बालावाला मंडल में सतेंद्र नेगी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में लच्छू गुप्ता तपोवन नगर मंडल में पूरण सिंह नेगी एवं रायपुर मंडल में डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर को प्रभारी बनाया गया है। वर्चुअल बैठक में महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल आनंद प्रकाश नौटियाल अनुराग भाटिया करुण दत्ता सहित महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल  अध्यक्षों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button