News UpdateUttarakhand

कृषि विपणन बोर्ड का चेयरमैन बनने पर भाजपाइयों ने किया मंत्री जोशी का स्वागत

मसूरी। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का काउंसिल आफ स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चौयरमैन बनने पर भाजपा मसूरी मंडल के पार्टी पाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि एवं बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ाने और उपज का उचित मूल्य देकर किसानों की आमदनी दोगुनी करने का संकल्प पूरा किया जाएगा। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी सरकार का जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2025 तक उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश सरकार किसानों को खेती की नई तकनीक के साथ ही उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करा रही है।
मंत्री ने कहा कि मंडियों को हाईटेक कर एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में सेब, कीवी, अखरोट आदि का उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि किसानों की आय दोगुनी हो इस दिशा में केंद्र ओर राज्य सरकार मिलकर निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर महानगर जिलाध्यक्ष सिदार्थ अग्रवाल, मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पुष्पा पड़ियार सहित कई कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button