Uttarakhand

बीजेपी के कार्यकर्ता राजीव चौधरी ने बीजेपी का दामन छोड़ राष्ट्रीय आदर्श पार्टी का दामन संभाला

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां अभी से ही से सक्रिय होती नजर आ रही हैं यदि बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर सभी पार्टियां अभी से सक्रिय होने लगी हैं लगातार कार्यकर्ताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना आना शुरू हो गया है। आज राष्ट्रीय आदर्श पार्टी के कार्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ता राजीव चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी का दामन छोड़ राष्ट्रीय आदर्श पार्टी का दामन संभाला। इस मौके पर राजीव चौधरी ने कहा लगभग 400 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ आज उन्होंने राष्ट्रीय आदर्श पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राष्ट्रीय आदर्श पार्टी लगातार उत्तराखंड के मुद्दों को लेकर सामने आ रही है जिससे प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी को बाय-बाय कहकर राष्ट्रीय दल पार्टी का हाथ थामा है।

Related Articles

Back to top button