Politics

बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

पटना । बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को अाठ सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर वोटिंग जारी है। आज 1.52 करोड़ मतदाता 157 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा  प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में आमने-सामने के मुकाबले में फंसे हैं।

– सुबह 8.45 बजे: पटना साहिब सीट पर भाजपा के राजग प्रत्‍याशी व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रविशंकर प्रसाद वोट डालने बूथ पर पहुंचे।
– सुबह 8.20 बजे: पहले घंटे के मतदान का आंकड़ा जारी। चुनाव आयोग के अनुसार सभी आठ सीटों पर कुल 4.78 फीसद मतदान हो चुका है। बूथों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती जा रहीं हैं।

– सुबह 8.00 बजे: पहले घंटे में कई जगह ईवीएम में खराबी के कारण मतदान बाधित हुआ। बक्सर के बूथ संख्‍या 280 की ईवीएम खराब मिली। बक्सर लोकसभा के सूर्यपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विघालय  बारूण (बूथ 274) पर भी ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान बाघित हुआ। जहानाबाद के काको प्रखंड प्राथमिक विद्यालय बूथ, पर इवीएम  खराब मिली। काराकाट लोकसभा के डेहरी शिवगंज बूथ 266 व अकोढ़ी गोला प्रखंड के बूथ संख्या 52 पर ईवीएम में आई खराबी। भभुआ के बिजरा गांव में ईवीएम में खराबी से मतदान देर से शुरू हुआ। पटना के खगौल स्थित लखनीबिगहा बूथ संख्या 226 पर भी ईवीएम खराब मिली।
– सुबह 7.45 बजे: उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने किया मतदान।
– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि चुनाव एक या दो चरणों में होने चाहिए। इतनी गर्मी में इतना लंबा चुनाव नहीं होना चाहिए। चुनाव फरवरी-मार्च या अक्‍टूबर-नवंबर में होने चाहिए। यह आम लोगों से जुड़ा मामला है। इसके लिए वे सर्वदलीय बैठक की पहल करेंगे।

– सुबह 7.25 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान के बाद कहा कि पांचसाल के दौरान एनडीए ने काम किया है। उनके आधार पर वोट की उम्‍मीद है।
सुबह 7.15 बजे: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बेटे निशांत के साथ वोट देने पटना के बूथ पर पहुंचे। इस दौरान संदेश दिया- पहले मतदान, फिर जलपान।
– सुबह 7.00 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू।
– सुबह 6.45 बजे: बिहार की आठ लोकसभा सीटों (नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद) पर मतदान शुरू होने वाला है।
– सुबह 6.30 बजे: अधिकांश मतदान केंद्रों (बूथों) पर मतदाता कतारों में लग गए हैं। मतदान कर्मी मॉक पोलिंग की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं।

मतदान फीसद, एक नजर 
– सुबह 08 बजे: कुल 4.78 फीसद मतदान।

दांव पर इन दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा

बिहार में अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी चुनाव है। पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। वहिां उनका मुकाबला भारतीयजनता पार्टी (भाजपा) के रामकृपाल सिंह से है। काराकाट में राष्‍ट्रही लोक समता पार्टी (रालाेसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्‍याशी व पूर्व सांसद महाबली सिंह से मुकाबले में घिरे हैं। सासाराम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद छेदी पासवान के बीच लड़ाई है। पटना साहिब सीट पर भाजपा के रविशंकर प्रसाद का मुकाबला कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से है। बक्‍सर सीट पर भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। कहना न होगा कि अंतिम चरण के मतदान में रविवार को इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है।

इनमें है कांटे का मुकाबला 
– नालंदा: जदयू के कौशलेंद्र कुमार और हम के अशोक कुमार आजाद के बीच सीधा मुकाबला।
– पटना स‍ाहिब: कांग्रेस के शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और भाजपा के रविशंकर प्रसाद के बीच सीधा मुकाबला।
– पाटलिपुत्र: भाजपा के रामकृपाल यादव और राजद की मीसा भारती में सीधी लड़ाई।
– बक्‍सर: भाजपा के अश्विनी चौबे और राजद के जगदानंद सिंह के बीच सीधा भिड़ंत।
– जहानाबाद: राजद के सुरेंद्र यादव व जदयू के चंदेश्‍वर चंद्रवंशी की लड़ाई को तिकाेना बनाने में लगे सांसद अरुण कुमार।
– सासाराम: कांग्रेस की मीरा कुमार के साथ भाजपा के छेदी पासवान का सीधा मुकाबला।
– आरा: भाजपा के आरके सिंह के साथ सीपीआइ माले के राजू यादव से मुकाबला।
– काराकाट: रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा व जदयू के महाबली सिंह में सीधी लड़ाई।

Related Articles

Back to top button