News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

भाष्कर चुग राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बने

देहरादून। कांग्रेस नेता भाष्कर चुग को राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस में दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सेना का प्रदेश महामंत्री के साथ ही युवा प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रभारी बनाया गया है। भास्कर चुग आरटीआई एक्टिविस्ट होने के साथ ही सोसल वर्कर भी हैं। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने भास्कर चुग को मनोनयन पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनकी निष्ठा और ईमानदार छवि को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया है कि भास्कर चुग संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे और सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी राबर्ट वाड्रा और जगदीश शर्मा के हाथों को मजबूती प्रदान करते हुए उनके विचारों और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे। भास्कर चुग ने यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए संगठन के नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button