Uncategorized

सिने अभिनेता रजनीकांत क्रिया योग के लिए पहुंचे पांडवखोली

द्वाराहाट, अल्‍मोड़ा : सिने अभिनेता व परमहंस योगानंद के शिष्य रजनीकांत रविवार को नव वर्ष प्रतिपदा व नवरात्र पर मां दूनागिरि पर्वतमाला पर पांडवखोली स्थित आध्यात्मिक गुफा में क्रिया योग के लिए पहुंच गए हैं।

नगर के समीपवर्ती कौला गांव स्थित योगदा आश्रम में बीती शाम क्रिया योग पर व्याख्यान, पुस्तक का विमोचन करने के बाद सुपर स्टार रजनीकांत रविवार को योगदा आश्रम के संचालक स्वामी वासुदेवानंद, अपने गुरुभाई श्रीहरि आदि के साथ करीब 18 किमी दूर पांडवखोली की उस गुफा में पहुंचे, जहां परमहंस योगानंद ने अपने शिष्य लाहिड़ी महाराज को स्वर्ग महल के दर्शन करा क्रिया योग की दीक्षा दी थी। रजनीकांत इस गुफा में सायंकाल तक ध्यान करेंगे।

Related Articles

Back to top button