Politics

भाजपा नेता व सांसद मेनका गांधी 17वीं लोकसभा में बन सकती हैं प्रो-टेम स्पीकर

नई दिल्ली। भाजपा की वरिष्ठ नेता और आठ बार से सांसद मेनका गांधी 17वीं लोकसभा में प्रो-टेम स्पीकर बनाई जा सकती हैं। 62 वर्षीया भाजपा नेता उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर सीट से विजयी हुई हैं।

सूत्रों ने कहा कि उन्हें 17वीं लोकसभा का प्रो-टेम स्पीकर बनाने के लिए चुना गया है। प्रो-टेम स्पीकर का मुख्य दायित्व लोकसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाना है। आम चुनाव के बाद प्रो-टेम स्पीकर संसद के निचले सदन की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हैं और उस बैठक की भी अध्यक्षता करते हैं जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाता है।

Related Articles

Back to top button