Uttarakhand

भाजपा नेता दिेनेश रावत ने जरूरतमंदो को राशन किया वितरित

देहरादून। आज दिनांक 16 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा क्षेत्र की शास्त्री नगर और इंदिरा नगर में  राशन वितरित किया और एक कैंसर पीड़ित के परिवार में भी राशन दिया।  उस परिवार की आगे तक की राशन की जिम्मेदारी भी ली है समय-समय पर इस परिवार को राशन दिया जाएगा क्योंकि यह बहुत गरीब परिवार है और अभी अभी इनके परिवार के सदस्य का कैंसर का इलाज और ऑपरेशन हुआ है इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने उनके इस दुख की घड़ी में उनका साथ निभाने का वादा किया है और भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया है और इसके अलावा उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए क्षेत्र में 30 परिवारों का राशन वितरित किया इस अवसर पर श्री हिम्मत सिंह भंडारी एवं अरविंद पंत जी विकास शर्मा जी रणबीर राणा जी आदि लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button