PoliticsUttarakhand

भाजपा नेता दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

देहरादून। आज दिनांक 27 मई, 2021 वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा.  तीरथ सिंह रावत जी से भेंट कर दो मुख्य विषयों पर ज्ञापन दिया, जो इस प्रकार है-
●आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण प्रारंभ करने हेतु आग्रह किया।
(नोट- आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार में 45+ आयु वर्ग का टीकाकरण अभियान पहले से जारी है।)
●तीसरी लहर के दृष्टिगत आई.टी.बी.पी, सीमाद्वार हॉस्पिटल व प्रेमनगर संयुक्त चिकित्सालय में कोविड मरीज़ों के इलाज़ की व्यवस्था(ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर व अन्य उपकरण) बनाने का आग्रह किया। जिस से आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
      मा.मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी द्वारा इन विषयों पर सकारात्मक चर्चा व आश्वासन प्रदान किया गया जिसके लिए क्षेत्रवासियों की ओर से उनको धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
       बताते चलें कि भाजपा नेता दिनेश रावत सामाजिक कार्यो में बढ़चढ कर हिस्सा लेते रहते हैं और पिछले लाॅक डाउन के समय से ही लोगों को मास्क, सैनेटाईजर इत्यादि निःशुल्क वितरित कर उन्हें कोविड के प्रति जागरूक करते चले आ रहे हैं और केवल यही नहीं दिनेश रावत पिछले लाॅक डाउन के समय से ही जरूरतमंद लोगों को समय समय पर कच्चा व पक्का अनाज वितरित करते चले आ रहे हैं जो कि समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व को इंगित करता है।

Related Articles

Back to top button