Uttarakhand

भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा कैंट क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया


देहरादून। आज कैंट_विधानसभा के अंतर्गत वार्ड_39 इंदिरा नगर में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत जी द्वारा सम्मानित क्षेत्रवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया गया व सभी को एक-एक पौधा भेंट किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
सभी क्षेत्रवासियों को होम्योपैथी दवाई(इम्युनिटी बूस्टर), आयुष किट एवं मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये गए। क्षेत्र वासियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत भी कराया गया।
      इस अवसर पर सम्मानित वार्ड अध्यक्ष आनंद प्रकाश कोठारी जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती किरन रावत जी, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा रावत जी, श्रीमती रामेश्वरी जी,  संजय अरोड़ा जी, भाजपा कार्यकर्ता हिम्मत सिंह भंडारी जी, श्रीमती प्रीति अरोड़ा श्रीमती शांति थपलियाल एवं संजय अरोड़ा जी, ललित प्रसाद जी,  यूएस राणा जी मालती राणा जी, श्रीमती रजनी जी व अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button