Politicsउत्तरप्रदेश

बनारस में कांग्रेस की ऐतिहासिक किसान न्याय रैली में उमड़ी लाखों की भीड़

बनारस। कांग्रेस संगठन ने दिखाई ज़बरदस्त ताकत। पूरे पूर्वांचल में सुनाई दी कांग्रेस की धमक, कांग्रेस कमेटियों व कार्यकताआंे का जोश आसमान पर दिखायी दिया। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिस कारण पूरा बनारस में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस रैली में कांग्रेस के संगठन पर हुई मेहनत का असर दिखायी दिया।

प्रियंका गांधी के जोशीले भाषण नेकांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश भर दिया। प्रियंका के नेतृत्व में सरकार बदलने के लिए लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्पलिया। प्रियंका की रैली के लिए जगतपुर इंटर कालेज का मैदान भी छोटा पड़ गया। मैदान से दोगुने लोग मैदान के बाहर ही रह गये! रैली खत्म होने तक भी आता रहा लोगों का रेला। प्रियंका गांधी ने कहा..चाहे मार डालो या डालो जेलए यूपी को बदलने के लिए बिना रुके लड़ते रहेंगे। प्रियंका के इस ऐलान ने पैदा की भावुकता और जोश की लहर। कार्यकर्ताओं के जोश से गूंजा आकाश।

Related Articles

Back to top button