Uttarakhand

वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर विधायक देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वाल्मीकि समाज के लोगों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से सत्य, कर्तव्यनिष्ठा व सत्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया। हमें उनकी शिक्षाओं और आदर्शों पर चलकर आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि, अध्यक्ष राज्य मत्स्य सहकारी संघ लि. अशोक वर्मा, डा. बबीता सोहत्रा, विपिन चंचल, साकेत वाल्मीकि, श्रीमति नीतू वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button