News UpdateUttarakhand

सरस्वती विहार विकास समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द ने शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार चौक में नगर निगम टीम के साथ स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पार्षद सम्मिलित रहेे। समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि समिति द्वारा कल सभी क्षेत्रवासियों को सूचित किया गया था कि गांधी जयंती के अवसर पर सभी लोग स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनेंगे और सभी लोग अपने अपने घरों के आगे स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
समिति के पदाधिकारी एवं नगर निगम की टीम शिव शक्ति मंदिर और बस स्टैंड के आसपास स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेगी। उसी क्रम में आज प्रातः 8 बजे से सरस्वती विहार के लोगों ने अपने अपने घरों के आगे सड़क में साफ सफाई की और सभी लोगों ने गांधी जयंती के अवसर पर यह प्रण किया कि यह कार्यक्रम निरंतर आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चौहान, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, बहुगुणा कॉलोनी के अध्यक्ष दीपक रावत, मंगल सिंह कुट्टी, कुंदन सिंह राणा, आशीष गुसाईं, पुष्कर सिंह गुसाईं एवं नगर निगम के सुपरवाइजर अनूप पासबोला व उनकी टीम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button