News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विकास समिति ने पुलिस के माध्यम से 380 खाने के पैकेट वितरित किए

देहरादूनर। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून द्वारा लगातार 28वें दिन रविवार को 380 खाने के पैकेट हरिद्वार बाइपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित किए गए। इसके साथ सरस्वती विहार विकास समिति ने आज पांच सीवर सफाई कर्मचारियों को कच्चे राशन के पैकेट भी दिए जिसमें 5 किलो आटा 5 किलो चावल, रिफाइंड, दाल, चाय पत्ती, चीनी व मसाले शामिल हैं।
 समिति को अपने क्षेत्र में जैसे ही कोई जरूरतमंद दिखाई देता है समिति उसकी हर संभव मदद करती है। समिति को क्षेत्रवासियों का बहुत सहयोग मिल रहा है, जिसके फलस्वरूप क्षेत्रवासी अपने जन्मदिन, अपने बच्चों के जन्मदिन, अपनी शादी की सालगिरह, अपने पितरों की स्मृति में इस अभियान में जुड़कर 1 दिन का भोजन बनाने में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। समिति के लगातार इतने दिनों से यह सफल कार्यक्रम चल रहा है जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्रीय पार्षद, क्षेत्रीय विधायक, नगर निगम मेयर, उत्तराखंड की प्रतिष्ठित संस्था अखिल गढ़वाल सभा और धाद जैसी संस्थाएं समिति के कार्यों की सराहना कर चुके हैं। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून द्वारा समिति को राशन हेतु रुपए 21000 की धनराशि भी दे चुकी है। समिति के सभी पदाधिकारी व युवा इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जो आसपास के क्षेत्रों में मिसाल के तौर पर देखी जा रही है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट, सचिव गजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, मंत्री सुबोध मैथानी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, क्षेत्रीय पार्षद विमल उनियाल, दीपक रावत, पुष्कर सिंह गुसाईं, आशीष गुसाईं, नितिन मिश्रा, दीपक काला, कैलाश रमोला, अनिल गुसाईं, उपेंद्र काला, कमल भंडारी, कुलानंद पोखरियाल, ललित तड़ियाल, दौलत कंडारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button