News UpdateUttarakhand

उत्तराखंड में चुनाव के बाद कांग्रेस की स्थिति का अध्ययन करने अविनाश पांडे आएंगे दून

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में हाल में हुई पार्टी की हार और पार्टी के भावी सांगठनिक ढांचे को लेकर राज्य की स्थिति का जायजा लेने जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे उत्तराखंड का दौरा करेंगे और जल्द ही देहरादून पहुंचकर पार्टी के नेताओं से विचार-विमर्श कर नए संगठन के गठन व भावी रणनीति पर विचार करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल के हवाले प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस पार्टी फिर से नई करवट लेगी और 2024 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में और संसद के चुनाव में फिर से भारी जनमत हासिल करने का गंभीर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा अविनाश पांडे अपने इस दौरे में जहां पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे वही हाल के चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़े पार्टी प्रत्याशियों से भी पार्टी की हार और जीत की परिस्थितियों का जायजा लेंगे।

Related Articles

Back to top button