Uttarakhand

खुद को बाथरूम में बंद कर व्यक्ति ने की आत्महत्या

देहरादून। आज दिनांक 12.09.2020 को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की केहरी गांव स्थित एक मकान के बाथरूम के अंदर एक व्यक्ति बंद है जो अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रेम नगर से पुलिस बल को रवाना किया गया जहां पर पाया गया कि बाथरूम का दरवाजा बंद है और अंदर से लॉक लगा है जिसको उपस्थित लोगों के समक्ष खुलवाया गया तो बाथरूम में एक व्यक्ति पड़ा हुआ मिला मौजूद व्यक्तियों द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम महावीर मलिक पुत्र दलीप सिंह अजीत नगर लियाकत नगर थाना विकास नगर देहरादून उम्र 49 वर्ष होना बताया जो ऑनलाइन टीवी परचेज का काम करता था, तथा केहरी गांव स्थित मदन पुत्र आशाराम के मकान में किराएदार था उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस 108 के माध्यम से प्रेमनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया इसके उपरांत मृतक महावीर मलिक का शव वास्ते पंचायत नामा पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु मोर्चरी महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, मृत्यु के कारणों की जांच जारी है।
*नाम पता मृतक*
————————
1- महावीर मलिक पुत्र दलीप सिंह निवासी अजीत नगर लियाकत नगर थाना विकास नगर देहरादून उम्र 49 वर्ष हाल निवासी केहरी गांव थाना प्रेमनगर देहरादून

Related Articles

Back to top button