AdministrationNews UpdateUttarakhand

अशोक कुमार, पुलिस  महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

देहरादून। 77 वें स्वतंत्रता दिवस-2023 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस  महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।
     इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी-  पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा- अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस दूरसंचार/सीसीटीएनएस-  वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था-  ए0पी0 अंशुमान, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया बलोनी, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button