Uttarakhand

अशोक कुमार, DGP द्वारा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर करने के दिये गये निर्देश

देहरादून। इकरार अहमद, निवासी गोंदपुर, पाँवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश ने श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड को ई-मेल प्रेषित कर बताया कि दिनांक 14 दिसम्बर 2020 से उनका 18 वर्षीय पुत्र शब्बर आईएसबीटी देहरादून से गुमशुदा है। वह हरिद्वार से बस द्वारा आईएसबीटी देहरादून पहुंचा था और वह आखरी बार सीसीटीवी में आईएसबीटी परिसर में धूमता हुआ भी देखा गया है। घटना के सम्बन्ध में चौकी प्रभारी आईएसबीटी द्वारा मामला हरिद्वार का बोलकर विगत 05 दिनों से उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।*
      अशोक कुमार, DGP द्वारा इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के तथाकथित आरोपों की जांच कराने एवं चौकी प्रभारी आईएसबीटी को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button