Uttarakhand

असक्लपियस वैलनेस प्रा0लि0 ने जरूरतमंदो को बांटा खाना

देहरादून। असक्लपियस वैलनेस प्रा0लि0 दिल्ली जो कि आयुर्वेद प्रोडक्ट बनाती है द्वारा आज देहरादून के दून अस्पताल के बाहर जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा गया। कं0 के हैल्थ एडवाईजर एस0डी0 व्यास ने बताया कि इस समय करोना महामारी चल रही है जिसके चलते प्रदेश में लाॅकडाउन भी लगा हुआ है ऐसे में लोगों का रोजगार पूर्णतः ठप्प हो गया है जो लोग किसी तरह जान बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए है और अपने पेशेंट को लेकर हास्पिटल आ रहे हैं उन तमाम तिमारदारों को हम लोग खाना उपलब्ध करा रहे हैं क्योंकि भागदौड़ व दवा इत्यादि के इंतेजाम करने में उन लोगों को खाने का भी समय नहीं मिल पाता ऐसे में हमारी यही कोशिश है कि कम से कम उनको खाना तो उपलब्ध कराया जाये।

Related Articles

Back to top button