Uttarakhand

अरदास समाज कल्याण संस्था ने गरीब बच्चों को खाना खिलाया

देहरादून। जहां आज कई बच्चे अपने मां बाप को वृदा आश्रम में छोड़ आते हैं वहीं कुछ ऐसे भी है जो अपने मां बाप की लंबी आयू के लिए दान पुन्न करते है. ऐसे ही एक सपूत ने अपने पिता जी के जन्मदिन पर अरदास समाज कल्याण (ask) संस्था को संपर्क कर खाना वितरण करवायाl इस मौके पर आस्क की टीम में ऋषिता कौर, ऋषिजीत सिंह,श्रुति, वंशराज, अंशुल,गौरव,आदर्श, विभय, अंशिका और सात्विक ने विभिन्न स्थानों पर जाकर खाना बांटा और ईश्वर से प्रार्थना करी की हर घर में ऐसा बेटा हो जिसने अपना फ़र्ज़ बिना अपना नाम बताए निभाया, और शायद इसी को कहते है “गुप्त दान महादान” वैसे भी उक्त संस्था द्वारा समय समय पर गरीब असाय व जरूरतमंद लोगों के लिये कार्य किये जाते रहे हैं और करोना काल में भी संस्था ने लोगों की मद्द को बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button