National

मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में आरोपियों को बरी करने वाले न्यायाधीश का इस्तीफा

हैदराबाद। हैदराबाद की विशेष एनआईए अदालत के न्यायाधीश के रवींद्र रेड्डी ने आज मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में पांच आरोपियों को बरी करने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी ने कहा कि रेड्डी ने मेट्रोपोलिटन सत्र न्यायाधीश को अपना इस्तीफा सौंपा। रेड्डी ने अपने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया और कहा कि इसका आज के फैसले से कोई लेना देना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि दरअसल उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button