PoliticsUttarakhand

अपनी मॉगो की प्राप्ति हेतु आशाओ का आन्दोलन जारी

हरिद्वार। उत्तराखंड स्वास्थ्य आशा कार्यकत्री यूनियन (सीटू ) के नेतृत्व अपनी मॉगो की प्राप्ति हेतु आशा कार्यकत्री महिला चिकित्सालय हरिद्वार मे धरने पर बैठी है यूनियन की संयोजीका श्री मति  सुरेन्द्रा ने कहा कि हम सब आशा बहने प्रदेश भर मे आन्दोलनरत है 31 अगस्त को खटीमा दौरे पर गये माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महानिदेशक महोदया द्वारा बनाये गये प्रस्ताव पर कार्यवाही हेतु 20-25 दिन का समय दिया आशा कार्यकत्रीयों ने एक स्वर मे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा का हम सब सम्मान करते हैं लेकिन जब तक सरकार द्वारा शासनादेश जारी नही किया जाता तब तक आन्दोलन जारी रहेगा धरने को सीटू के  उत्तराखण्ड  राज्य महामंत्री कामरेड  एम, पी, जखमोला ने  भी संबोधित किया । धरने में शामिल होने   वाली  आशा कर्य कत्री   रीना शर्मा भारती सुमन चौहान शीला सारिका लक्ष्मी दीपा पन्त सुषमा मेधा संगीता पुष्पा चौहान बबीता सुधा प्रवीन सीमा मालती निशा सावित्री राखी चौहान रजीता चौहान आशा देवी नीलम सीमा सुमन  सरिता देवी प्रीती देवी आदि बैठी है।

Related Articles

Back to top button