News UpdatePoliticsUttarakhand

श्री गुरूनानकदेव जी के प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इस प्रकाश उत्सव पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की भी कामना की है।
     मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, एकता, शान्ति एवं सौहार्द का संदेश आज पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।

Related Articles

Back to top button