NationalNews UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत कोरोना पाॅजीटिव निकली

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत को कोरोना हो गया है। शनिवार को दून की एक प्राइवेट लैब में उनके सैंपल की जांच की गई जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके म्युनिसिपल रोड स्थित आवास को क्वारंटाइन कर दिया गया है। राज्य में किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के कोरोना की चपेट में आने का यह पहला मामला है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता रावत का स्वास्थ्य 24 मई को खराब हुआ था। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनकी कोरोना जांच की गई लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अमृता का स्वास्थ्य शनिवार को ज्यादा खराब हुआ तो दून की एक प्राइवेट लैब से सैंपल की जांच कराई गई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button